क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम रामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान रिपोर्ट
रामपुर, 13 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम बार रामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मुरादाबाद हाईवे पर उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का वातावरण दिखाई दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी का रामपुर में प्रथम आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह दिखाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस दौरान बलदेव सिंह औलख, आकाश सक्सेना, राजबाला, राजा वर्मा, ख्यालीराम लोधी, घनश्याम सिंह लोधी, अभय गुप्ता, हंसराज पप्पू, ज्वाला प्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, सुभाष भटनागर, मोहनलाल सैनी, सौरभ लोधी, राजीव लोचन, रविंद्र सिंह, रवि, जगपाल सिंह यादव, मोहन कुमार लोधी, मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, करतार सिंह लोधी, कुंवर बहादुर, संतोष सिंह खैरा, विवेक रुहेला, सुनील मौर्य, दीपक गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, टेकचंद गंगवार, कृष्ण अवतार लोधी, दिलीप अरोड़ा, महेश मौर्या, महेंद्र मौर्य, योगेंद्र गंगवार, अनुभव शर्मा, पवन शर्मा, श्वेता शर्मा, विनोद शर्मा, आशीष गुप्ता, विक्रम सिंह, शोभित शर्मा आदि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें